Tuesday, March 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :नगर में चुनावी घमासान शुरू

बलरामपुर :नगर में चुनावी घमासान शुरू

संभावित सभासद व चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
आरक्षण सूची जारी होने के साथ चुनावी आचार संहिता लागू होते ही नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है।और संभावित सभासद व चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।और जो सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं वह भाजपा की टिकट के जुगाड़ में गणेश परिक्रमा कर टिकट पाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अलावा अन्य दलों से भी प्रत्याशी अपनी-अपनी टिकट की जुगाड़ में लगे हुए हैं।और इसी के साथ नगर में चुनावी घमासान शुरू हो गया है।

निकाय चुनाव के चलते आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद संभावित उम्मीदवारों ने नगर की जनता को लुभाने के लिए प्रचार‌ तेज कर दी है।और नगर की जनता से तरह तरह की वादे कर नगर का विकास कराए जाने का वादा करते दिख रहे हैं। उतरौला नगर पालिका परिषद के 28653 मतदाता नगर का चेयरमैन चुनेगें। जिसमें 15092 पुरूष मतदाता हैं।वहीं 13561 महिला मतदाताओं के हाथ में रहेगी।अबकी बार 2773 नये मतदाता पहली बार अपने मतों का प्रयोग करेगें।नगर की सरकार में देखने वाली बात यह है कि नगर की जनता किसके हाथों में बागडोर सौंपेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular