Sunday, March 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुर बलरामपुर :दो दिवसीय भ्रमण पर सीएम योगी पहुंचे देवीपाटन मंदिर, करेंगे शक्ति...

 बलरामपुर :दो दिवसीय भ्रमण पर सीएम योगी पहुंचे देवीपाटन मंदिर, करेंगे शक्ति की आराधना

बलरामपुर(हि.स.)। दो दिवसीय भ्रमण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंचे हैं। सीएम कल गुरुवार को मां पाटेश्वरी का पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मां पाटेश्वरी विद्यालय भवनियापुर के हेलीपैड पर बुधवार शाम तकरीबन 05:15 बजे पहुंचा । वहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री का काफिला कई सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवीपाटन मंदिर पहुंचा। हेलीपैड पर देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने सीएम का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री आज रात्रि शक्तिपीठ पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार सुबह शक्तिपीठ पर रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मंदिर से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम मंदिर द्वारा संचालित थारु छात्रावास और चिकित्सालय का निरीक्षण भी करेंगे।

इस दौरान शक्तिपीठ पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक राम प्रताप वर्मा, विधायक पलटू राम ,पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की,अरुन देव आर्य मौजूद रहे।

प्रभाकर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular