Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर: दो घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान

बलरामपुर: दो घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान

बलरामपुर (हि.स.)। हरैया थाना क्षेत्र के धन्नीडीह गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिससे दो घर और लाखों सम्पत्ति जलकर राख हो गई। आग से झुलस कर एक भैंस की मौत हो गई। 
धन्नीडीह गांव में भगवती के फूस के मकान आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक बगल में ही बड़हरि का घर जलकर राख हो गया। घर में रखा अनाज, कपड़े सहित संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई। साथ ही बड़हर के आंगन में बंधी उनकी भैंस की भी झुलस कर मौत हो गई। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत पर आग पर काबू पाया। पीड़िता के मुताबिक तकरीबन पांच लाख की संपत्ति जल गई है। 
राजस्व निरीक्षक महाराज दत्त शुक्ला ने बताया आग लगने से हुए नुकसान का आकलन कर शीघ्र ही अहेतुक सहायता राशि पीड़ितों को दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular