काम में लापरवाही मिलने पर एसपी ने की कार्रवाई, पुलिसकर्मियों के कार्य व्यवहार में बदलाव नहीं
रोहित गुप्ता
बलरामपुर। देहात कोतवाली पुलिस की लगातार मिल रही शिकायतें और लापरवाहियों को देखते हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एक वरिष्ट सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे सहित कई पुलिस कर्मियों की लगातार शिकायत मिल रही थी तथा काम में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी । जिस पर कड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर जय हरी मिश्रा मुख्य आरक्षी प्रमोद दुबे आरक्षी नागेंद्र नायक आरक्षी बृजेश निषाद व अभिनेश त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया है ।
एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे पर लगातार फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें मिल रही थी। प्रधान संगठन ने भी काफी दिनों से प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था । इसके बावजूद प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे एवम कई पुलिसकर्मियों के कार्य व्यवहार में बदलाव नहीं हुआ और फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार एवम कार्यों में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। जिसका खमियाजा पुलिसकर्मियों को उठाना पड़ा है ।
