Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए 08...

बलरामपुर : दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए 08 फरवरी से लगेगा शिविर

बलरामपुर(हि.स.)। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग देने के लिए जिले के सभी विकास खंडों पर शिविर लगाया जाएगा। 
मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली ने बताया कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर लगाये जाने के लिए विकास खण्डों पर तिथिवार समय प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक किया जायेगा, जिसमें 08 फरवरी को विकास खण्ड बलरामपुर, 09 फरवरी को विकास खण्ड हर्रैया-सतघरवा, दस फरवरी को तुलसीपुर, 11 फरवरी को गैंसड़ी, 12 फरवरी को पचपेड़वा, 15 फरवरी को उतरौला, 17 फरवरी को रेहरा बाजार, 18 फरवरी को श्रीदत्तगंज व 19 फरवरी, 2021 को गैण्डासबुजुर्ग में शिविर का आयोजन किया जायेगा। पात्र लाभार्थी शिविर का लाभ लेने हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता दर्शाये हुये पासपोर्ट साइज 02 फोटो, आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र(अनुसूचित जाति हेतु) तथा मोबाइल नम्बर के साथ तिथिवार अपने-अपने क्षेत्र विकास खण्डों में शिविर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
सीडीओ ने बताया कि कृत्रिम व सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्कतानुसार विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए 09 प्रकार के उपकरण जो जेम पोर्टल पर अनुपलब्ध थे, के लिए विभाग द्वारा ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से न्यूनतम प्रतिस्पर्धी मूल्य के आधार पर फर्म का चयन किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular