रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
शदीद व उमस भरी गर्मी के बावजूद अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए दावेदारों ने चुनाव प्रचार जन संपर्क के माध्यम से तेज कर दी है।अध्यक्ष पद से तवक्कल हुसैन का चुनाव लड़ने में असमर्थता से भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला रोमांचक होने के आसार हैं,
फिलहाल मतदाता अभी चुप्पी साधे हुए हैं।
नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी हर रोज नये अंदाज में आगे बढ़ रही है।इसका स्वरूप भी समय के साथ बदलता जा रहा है सदस्य पद हेतु दावेदारों ने मतदाताओं के चौखट की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है।पूर्व में रहे सदस्य को मतदाताओं की अपेक्षा पर खरा न उतरने के आरोप का भी सामना करना पड़ रहा है।वह लोग अचानक सक्रिय हो उठे हैं जिनके लिए चुनाव किसी अवसर से कम नही होता,हर चौराहे चाय पान की दुकान पर कुछ ऐसे लोग आपको मिल ही जायेंगें जिनकी जेब में 100-50 वोट हमेशा पड़े रहते हैं।
दावेदारों को यह ऐसा भरोसा दिलाते हैं कि जैसे इनके संपर्क के सारे लोग प्रत्याशियों के चयन मे अनिभिज्ञ हैं लेकिन दावा इतनी मजबूती के साथ करेगें कि इन्हें न समझने वाले लोग बिना देर किए भरोसा कर ले वैसे स्थानीय चुनाव होने के कारण दावेदार भी ऐसे लोगों के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हो गए हैं शाम के समय ऐसे लोग का जमावड़ा हर वार्ड में देखने को आसानी से मिल सकता है जोड़ तोड़ जाति धर्म के साथ अवसर को भुनाने वाले भी कोई मौका हाथ से जाने नही देना चाहते। फिलहाल मुकाबले को रोमांचक बनाने के लिए सभी ने अभियान तेज कर दिया है सपा उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो जाने से अब मुकाबला भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मानी जा रही है।
