बलरामपुर(हि.स.)। बलरामपुर-सिद्धार्थ नगर मुख्य सड़क मार्ग एनएच 730 पर बाइक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो खड्ड में पलट गई। जिससे बोलेरो में सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए है। घटना में बाइक पर सवार महिला भी घायल हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
बुधवार दोपहर तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चैपुरवा मोड़ के निकट सिद्धार्थ नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में गहरें खड्ड में पलट गई। बोलेरो में सवार जनपद मऊ के खालिसपुर निवासी रामायण राजभर (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डब्बू, पारस मिश्रा ,लालजी राजभर व बाइक पर सवार महिला जमारता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में भर्ती कराया, जहां पर बाइक सवार महिला की इलाज चल रहा है। बोलेरो सवार तीनों घायलों को गंभीर स्थिति देते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
उप निरीक्षक राज किशोर वर्मा ने बताया कि बोलेरो में चार लोग सवार थे। सभी सिद्धार्थ नगर से बहराइच घूमने जा रहे थे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
प्रभाकर
