Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलरामपुर : तीसरे दिन मिला राप्ती में डूबे युवक का शव

बलरामपुर : तीसरे दिन मिला राप्ती में डूबे युवक का शव

बलरामपुर (हि.स.)। जनपद के थाना ललिया के खुथवा गांव निवासी युवक का शव तीसरे दिन छोटी राप्ती में खैराहनिया गांव के पास एसडीआरएफ टीम को मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक युवक 18 जून को राप्ती के किनारे भैंस चराने गया हुआ था। 

ललिया के ग्राम खुथवा निवासी सुरेश यादव पुत्र बच्चा राम यादव (19) 18 जून को तकरीबन शाम 04 बजे गांव के बाहर छोटी राप्ती के किनारे भैंस चराने गया। इसी दौरान भैंस नदी में चली गई। भैंस को निकालने के चक्कर में युवक नदी में चला गया। तेज बहाव के चलते युवक राप्ती में बह गया था।
मिली सूचना पर स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी। जिसे आज रविवार दोपहर बाद खैराहनिया ग्राम के निकट नदी किनारे युवक का शव एसडीआरएफ टीम को मिला। ललिया प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular