Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का समापन

बलरामपुर :तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का समापन

रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। स्वर्गीय राम तीरथ चौधरी कन्या इंटर कॉलेजय भारत सरकार व राष्ट्रीय विज्ञान प्रद्योगिकी संचार परिषद के सहयोग से सहयोग सेवा संस्थान बस्ती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हुआ।मुख्य अतिथि राजकीय विद्यालय बलरामपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर चंदन कुमार पाण्डेय, विद्यालय प्रबंधक डॉ रमाकांत वर्मा, सहयोग सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र द्वारा बच्चों को प्रमाणपत्र, मेडल व अन्य उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
तीसरे दिन आयोजित चार्ट व मॉडल प्रतियोगिता में बच्चों ने जल संरक्षण, प्रदुषण के कारण व निवारण, हृदय की आंतरिक संरचना, श्वशनतंत्र प्रणाली, प्रकाश संश्लेषण, ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, सोलर ट्रैफिक सिग्नल, यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर मॉडल व चार्ट बनाया।
चार्ट प्रतियोगिता में मधु मौर्या प्रथम, पूजा वर्मा द्वितीय, अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल में पुष्पा देवी ने प्रथम, महक खान द्वितीय, नंदनी सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संजना वर्मा प्रथम, सोनाली द्वितीय तथा अरीबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि डॉ चंदन पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित जिलास्तरीय प्रदर्शनी बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी रही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विज्ञान के प्रति बच्चों में उत्सुकता व विज्ञान के इतिहास तथा वर्तमान की जानकारी देते हैं।
विज्ञान संचारक सुनील धर दुबे ने वर्मी कंपोस्ट, ग्लोबल वार्मिंग, सौर मंडल, रक्तचाप आदि के विषय में जानकारी दी।
संस्था के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने आभार ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर शुभम वर्मा, प्रधनाचार्य लक्ष्मी वर्मा, उप प्रधानाचार्य अवधेश वर्मा, पूजा वर्मा, डॉ पवन कुमार नंदा, डॉ एच डी वर्मा, परमात्मा चौधरी, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, विंध्याचल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES

Most Popular