बलरामपुर, 28 सितम्बर (हि.स.)। जनपद के तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के निकट पनवेल एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवायी में जुटी है।
तुलसीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि नगर के लाल चौराहा निवासी प्रहलाद पुत्र कल्लू उम्र 19 वर्ष की आज मंगलवार सुबह ट्रेन से कट कर मौत हो गई है। शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
