Tuesday, April 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

बलरामपुर: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

बलरामपुर(हि.स.)। गोंडा-गोरखपुर रेलवे लाइन पर जनपद के गैजहवा रेलवे स्टेशन के निकट दो अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गैजहवा व झारखंडी रेलवे स्टेशन के मध्य पुल संख्या 150 के पास गोरखपुर से ऐशबाग जा रही ट्रेन संख्या 05069 इंटरसिटी एक्सप्रेस के चपेट में आने से दुर्गापुर निवासी पतिराम (55), साधु (50) की कटकर मंगलवार सुबह मौत हो गई है। दोनों मृतक अपने गांव से रेलवे लाइन होते हुए दही बेचने निकले थे।

कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और अन्य विधिक कार्यवायी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular