Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : ट्रक से खैर की लकड़ी जब्त, एक गिरफ्तार

बलरामपुर : ट्रक से खैर की लकड़ी जब्त, एक गिरफ्तार

बलरामपुर (हि.स.)। तुलसीपुर थाने की पुलिस ने सिद्धार्थ नगर-बलरामपुर मुख्य सड़क मार्ग पर जंगली खैर की लकड़ी से लदी एक ट्रक को पकड़ने में सफलता पाई है। ट्रक में 308 बोटे खैर की लकड़ी थी। जिसकी कीमत तकरीबन छह लाख रुपये बताई जा रही है।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर थाने की पुलिस ने ग्राम गनवरिया तिराहे पर गैशड़़ी की तरफ से आते हुुए खैर की लकड़ी से लदी ट्रक को ट्रक चालक सहित पकड़ लिया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक में 308 बोटे खैर की लकड़ी थी। पूछताछ में ट्रक चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक अब्दुल लतीफ निवासी तुलसीपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लकड़ी की कीमत तकरीबन छह लाख रुपए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular