Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : ट्रक व पिकअप से चोरी की लकड़ी बरामद, चार...

बलरामपुर : ट्रक व पिकअप से चोरी की लकड़ी बरामद, चार गिरफ्तार

बलरामपुर (हि.स.)। सादुल्ला नगर पुलिस ने 217 बोटा चोरी की लकड़ी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गये आरोपितों में एक के खिलाफ पूर्व में 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र ने शनिवार को बताया कि बीती  शाम मुखबिर की सूचना पर सादुल्ला नगर पुलिस ने चपरतलवा चौराहे के पास से एक ट्रक  व एक पिकप वाहन रोका। दोनों वाहनों में चोरी के 217 बोटा लकड़ी बरामद की गई। वाहनों पर बैठे अजय सिंह, रणजीत, ओमप्रकाश निवासी मनकापुर गोंडा, तौकीर अली निवासी सादुल्ला नगर बलरामपु लकड़ी को लेकर कोई कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस को पूछताछ में  आरोपितों ने बताया कि वाहन के साथ पेड़ काटने की मशीन लेकर चलते है। किसानों से तथा जंगल व सार्वजनिक जमीन पर लगे पेड़ों को भी चोरी से काट खरीदी हुई लकड़ी के बोटों में छिपाकर वाहन से गोण्डा तथा लखनऊ भेजते है। 
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपितों  के कब्जे से लकड़ी काटने की तीन  मशीनें व कुल्हाड़ी बरामद की गई है। चारों आरोपितों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
 Submitted By: Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular