Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर जिला कारागार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

बलरामपुर जिला कारागार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को मानसिक और शारीरिक बीमारियों से बचाव के बताए गए उपाय

रोहित गुप्ता
बलरामपुर। जिले की जिला कारागार में बंद विचाराधीन कैदियों के स्वास्थ्य की जांच और देखभाल के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया,।
जिसमें जिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें दवाइयां दी गई।
जिला अस्पताल के डाक्टर रत्मसेन वर्मा , डाक्टर अशोक पटेल और उनकी टीम द्वारा जिला कारागार में बंद विचाराधीन महिला एवम पुरुष कैदियों मानसिक रोगों के साथ साथ , शुगर , बल्डप्रेशर , एवम नेत्रों की जांच की गई । डाक्टरों की टीम ने विचाराधीन कैदियों को मानसिक तनाव को दूर करने के तरीके बताए।
डॉक्टरों ने बताया की तमाम बीमारियां मानसिक तनाव के कारण उत्पन्न हो जाती है, यदि मानसिक तनाव को दूर रखा जाय तो बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य शिविर में तीन सौ से अधिक विचाराधीन बंदियों के मानसिक एवम शारीरिक स्वास्थ्य की जांच की गई।
जेल अधीक्षक एके सोनकर ने बताया कि बंदियों के मानसिक व शारीरिक परेशानियों को दूर रखने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। ताकि बंदियों को डॉक्टरों की टीम द्वारा उचित दवाइयां और सलाह के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य रखा जा सके।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक ए के सोनकर , जेलर शैलेश कुमार सिंह डिप्टी जेलर निर्भय सिंह , जन्मेजय सिंह संगीता सहित अनेक जेल कर्मी मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular