Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :जामिया अली हसन अहले सुन्नत अता ए रसूल जमा मस्जिद में...

बलरामपुर :जामिया अली हसन अहले सुन्नत अता ए रसूल जमा मस्जिद में शुक्रवार शाम को जश्ने गौसुल वरा का आयोजन किया गया।

रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर।

सदारत मुफ्ती महबूब आलम ने किया। बाद नमाजे मगरिब कुरान खानी हुई। उसके बाद खत्में कादरिया शरीफ पढ़ा गया। जिसमें मदरसा के शिक्षकों व छात्रों ने शिरकत किया। ईशा की नमाज के बाद तकरीरी प्रोग्राम हुआ। कारी मोहम्मद उमर नईमी ने तिलावते कलाम ए पाक से कार्यक्रम का आगाज किया। मदरसा के तालिबे इल्म ने गौस पाक के शान में नात व मनकबत पेश किया। मौलाना मोहम्मद रिजवान मिस्बाही, मौलाना नजीमुल कादरी ने बड़े पीर गौस पाक के जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा कि गौस पाक का शान बहुत ही आला है।

ये सभी वलियों के सरदार हैं। इनकी करामते भी अनेकों हैं। हमें इनकी जीवनी से सिख लेनी चाहिए।इनके द्वारा बताए गए रास्ते पर ही चलकर कामयाबी हासिल किया जा सकता है। हम सभी को इनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। नफीस रज़ा निजामी व अहमद रजा गोंडवी ने गौस पाक की शान में नातिया कलाम पेश किया जिसे सुनकर मजमा झूम उठा। अंत में गुलाम गौस मोहम्मद मियां ने इस्लाही तकरीर किया। कार्यक्रम का निजामत मौलाना ताज मोहम्मद व मौलाना एजाज रज़ा हशमती ने किया। सलातो सलाम व दुआ के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular