Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह दिन दिहाड़े चोरी...

बलरामपुर :चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह दिन दिहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे

रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह दिन दिहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली उतरौला के बगल में खड़े ट्रैक्टर से दिन दिहाड़े चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सलाहुद्दीन सल्लू ने बताया कि उसने अपना ट्रैक्टर सुबह लगभग 11:30 बजे कोतवाली के बगल खड़ा किया था। कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर में लगी बैटरी खोल ले गया। घटना 12 सितंबर की है। ट्रैक्टर से बैटरी खोलते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सल्लू बिल्डिंग मटेरियल का दुकान करता है। किसी कार्य हेतु ड्राइवर जब ट्रैक्टर लेने गया तो पता चला कि ट्रैक्टर से बैटरी गायब है। मामले की सूचना थाना उतरौला पुलिस को दे दी गई है। इससे पूर्व भी 23 अगस्त को कोतवाली उतरौला क्षेत्र के उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी बिल्डिंग मटेरियल विक्रेता निसार अहमद का उतरौला ग्रामीण स्थित शाहजहानी दरगाह के पास मैदान में खड़े दो ट्रैक्टर से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए थे।
लगातार दूसरी ऐसी घटना से क्षेत्र के भवन निर्माण सामग्री विक्रेता सकते में आ गए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular