रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक उतरौला संजय कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में 20 मार्च रविवार को थाना कोतवाली उतरौला के उप निरीक्षक मनीष कुमार मिश्र मय टीम के द्वारा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर में पंजीकृत क्रमशः मु0अ0सं0 051/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 52/23 धारा 379/411 व मु0अ0सं0 29/2023 धारा 380/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त काकू उर्फ सद्दाम पुत्र अब्दुल हक निवासी मोहल्ला गाँधीनगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को फक्कड़ दास चौराहा से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के पास से पुलिस टीम ने एक बैग में नौ अदद कपड़े, एक अदद मेकअप किट,एक अदद दान पात्र, एक अदद सोलर बैटरी, शेष चोरी किए गए सामानों का बेचे गए पैसे कुल रूपये 31,500 बरामद किया गया एवं विधिक कार्यवाही की गयी।
