Sunday, February 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने पर चीनी मिल...

बलरामपुर : गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने पर चीनी मिल की 50 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

बलरामपुर (हि.स.)। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान ना करने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बजाज चीनी मिल इटई मैदा पर कार्रवाई करते हुए 50 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की गई है।

गन्ना किसानों का 123 करोड़ बकाया जारी आरसी पर गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम उतरौला डॉ नागेंद्र नाथ यादव द्वारा बजाज चीनी मिल की 50 करोड़ रुपये कीमत की सम्पत्ति कुर्क की गई है। जिसमें 94 हजार कुंतल चीनी, तीन कंटेनर सिरा और चीनी मिल के पास उपलब्ध भूमि शामिल है। चीनी मिल की बाउंड्री के बाहर जमीन को चिन्हित कर लाल झंडी लगवा कर कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि किसानों का बकाया भुगतान न होने पर चीनी मिल की सम्पत्ति जब्त की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular