Wednesday, January 14, 2026
Homeधर्म-कर्मबलरामपुर : खिचड़ी चढ़ाने के लिए शक्तिपीठ देवीपाटन में लगा श्रद्धालुओं का...

बलरामपुर : खिचड़ी चढ़ाने के लिए शक्तिपीठ देवीपाटन में लगा श्रद्धालुओं का तांता

बलरामपुर (हि.स.)। मकर संक्रांति के मौके पर शनिवार को शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। देवीपाटन पहुंच रहे श्रद्धालु मां पाटेश्वरी जी के पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में स्थापित महायोगी गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी अर्पित कर परिवार के लिए मंगलकामना कर रहे हैं।

श्रद्धालु पवित्र सरोवर सूर्य कुंड में स्नान कर गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कोरोना महामारी के कारण शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक-एक व्यक्ति को ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। मकर संक्रांति पूजन की शुरुआत शक्तिपीठ पर मंदिर के प्रधान पुजारी याद नाथ योगी के द्वारा नाथ संप्रदाय की परंपरा के मुताबिक विशेष पूजन कर खिचड़ी अर्पित कर की गयी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाना शुरू किया।

शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन की गणना 51 शक्तिपीठों में प्रधान पीठ के रूप में होती है। यहां मां सती का वाम स्कंध पट सहित गिरा था। यहां के इतिहास के मुताबिक इस शक्तिपीठ की स्थापना गुरु गोरक्षनाथ ने की थी। यहां गुरु गोरखनाथ ने कुछ समय तक रुक कर धूनी रमाई थी। यहां महायोगी के द्वारा जलाया गयी अखंड धूनी आज भी जल रही है। शक्तिपीठ पहुंच रहे श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन पूजन के बाद अखंड धूनी का दर्शन अवश्य करते हैं। यहां गुरु गोरक्षनाथ की प्रतिमा भी स्थापित है।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular