रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर।
शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के रहमो करम पर क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। यहां नर्सरी से कक्षा आठ तक पढ़ाई की जाती है । सूत्रों की माने तो उन छात्रों का पंजीयन सरकारी स्कूल में करा दिया जाता है जहां से परीक्षा दिलाकर टीसी दिला दी जाती है।आलम यह है कि जहां भी सड़क पर चार छह कमरे की दुकान मिला किराये पर लेकर स्कूल खोल दिया जाता है।तत्कालीन डीएम सुरेंद्र सिंह के कार्यकाल के दौरान छापेमारी का अभियान चलाया गया था जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के विरूद्ध नोटिस जारी की गई थी।अवैध स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा था।
यह अभियान को काफी अरसा गुजरने के बाद पुन: यह धंधा जोरों से फल फूल रहा है। क्षेत्र के जाफराबाद,हुसेनाबाद , हाशिमपारा,पिपरा राम,धुसवा बाजार, दिलावलपुर,महदेइया बाजार में ऐसे दर्जनों गैरमान्यता प्राप्त विद्यालय आपको देखने को मिल जाएगें।जहां छोटे छोटे दुकानों व टीन टप्पर के नीचे अवैध स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है और सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
