Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों/ नागरिकों , धर्मगुरुओं एवं ग्राम प्रहरी के...

बलरामपुर :क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों/ नागरिकों , धर्मगुरुओं एवं ग्राम प्रहरी के साथ पीस कमेटी की मीटिंग

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
आगामी ईद त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी उतरौला संतोष कुमार ओझा व क्षेत्राधिकारी उतरौला उदयराज सिंह की अध्यक्षता में पुलिस चौकी कस्बा थाना को0 उतरौला में, क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों/ नागरिकों , धर्मगुरुओं एवं ग्राम प्रहरी के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी इस दौरान सभी से त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु सभी को जागरुक करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवको को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम स्थिति में तत्काल थाना/112 पर सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही शासन प्राप्त आदेशों-निर्देशो को अवगत कराते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी से अपील की ग‌ई।इस मौके पर सभी धर्मगुरूओं के साथ साथ सभासद गण,ग्राम प्रधानगण एंव क्षेत्र के सभ्रात नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular