बलरामपुर (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिवस 25 (दिसंबर) को भाजपा द्वारा आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में जिलें के बीस हजार किसान प्रधानमंत्री से जुड़ेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। सुशासन दिवस के मौके पर पूरे देश में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों, नगरों तथा दो ग्रामों में किसान संवाद कार्यक्रम की तैयारी की गई है ।जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता किसानों से संवाद करेंगे । दोपहर 12 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सम्वोधित करेगें। जिले के सभी 14 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम स्थलों से तकरीबन 20 हजार किसान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के सभी नौ ब्लाक मुख्यालय बलरामपुर में विधायक पलटू राम, गैड़ाश बुजुर्ग में विधायक राम प्रताप वर्मा , गैसड़ी में विधायक शैलेश सिंह शैलू, तुलसीपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, पचपेड़वा में चंद्र राम चौधरी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, उतरौला में साकेत मिस्र सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड, श्रीदत्तगंज में चंद्रप्रकाश सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, रेहरा में जिला पंचायत सदस्य तोताराम वर्मा तथा नगर तुलसीपुर, बलरामपुर उतरौला तथा जिले की दो बड़ी ग्राम पंचायतें गैड़ाश बुजुर्ग, हरैया सतघरवा में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा उक्त स्थानों पर 11:00 बजे से संवाद कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। 12 बजे से प्रधानमंत्री का वर्चुअल उद्ववोधन होगा। जिसकी तैयारी की जा चुकी है। पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके है।
बलरामपुर के 20 हजार किसान प्रधानमंत्री वर्चुअल किसान संवाद कार्यक्रम से जुड़ेंगे
RELATED ARTICLES
