Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर के सपा विधायक एसपी यादव का निधन, अखिलेश ने जताया शोक

बलरामपुर के सपा विधायक एसपी यादव का निधन, अखिलेश ने जताया शोक

बलरामपुर(हि.स.)। मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी नेता और सपा सरकार में दो बार मंत्री रह चुके जिले के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव (74) का निधन हो गया है। विधायक के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर शोक जताया है। बीते दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए विधायक को भर्ती कराया गया था।

विधायक ने गुरूग्राम, हरियाणा में 26 जनवरी की सुबह 08:10 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे, जिन्हें गुरुग्राम के अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर सायंकाल उनके निजी निवास मोहल्ला पहलवारा, बलरामपुर में पहुंचेगा। अंतिम संस्कार कल 27 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे राप्ती घाट (सिसई ) बैकुण्ठ धाम में होगा।

प्रभाकर/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular