Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का तहसील में...

बलरामपुर : किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

बलरामपुर (हि.स.)। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तुलसीपुर तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को दिया। 
जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा ने कहा कि नया कृषि कानून हर हालत में वापस लिया जाए। अन्यथा हमारे किसानों में जो भाजपा के पदाधिकारी, सदस्य सेक्टर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ संयोजक व बूथ अध्यक्ष बने हैं सभी किसान पदाधिकारी संकल्प लेकर भाजपा का बहिष्कार करेगें। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने, आंदोलन में मरने वाले किसानों के आश्रितों को दो-दो करोड़ रुपए की सहायता, किसान आयोग का गठन करके उसे तत्काल लागू करने और पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम को घटाने की भी मांग की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular