Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

बलरामपुर :कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी स्वप्रिल कुमार यादव को सौंपा।
उतरौला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत की अघोषित कटौती से जनमानस परेशान है।
महंगाई से गरीबों की कमर टूट गयी है। खाद्यान्यों को गोदामों में स्टोर करके व्यापारीगण वस्तुओं का दाम बढ़ाकर अनुचित लाभ उठा रहे है।
सभी विभागों में पद रिक्त होने के बावजूद भी नौजवानों की भर्ती नहीं की जा रही हैं। जिससे बेरोजगारी निरन्तर बढ़ती जा रही हैं।
सभी थाने व तहसील भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के रूप में काम कर रहे हैं। सिविल कोर्ट के न्यायालयों को लेकर लोग सड़क पर टहल रहे हैं, जिन्हें अनुपालन कराना चाहिये वे उसका मजाक उड़ा रहे हैं। प्रशासनिक क्षेत्रों के साथ राजस्व न्यायालयों में भी भाजपा नेता दखल अंदाजी कर रहे हैं।
किसानों का गन्ना बकाया तो मिल ही नहीं रहा है दूसरी तरफ बाढ़ प्रभावित किसानों को सरकार द्वारा बाढ पीड़ित स्वीकृत राशि अभी तक पूर्ण रूप से लोगों के खातों में नहीं पहुंच पायी हैं।
पुलिसिया शासन के भय और आतंक के कारण राजनैतिक दल महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन भी नहीं कर पा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को जन समस्या उठाने पर फर्जी मुकदमें में फसाने कि क्षेत्रिय पुलिस धमकी देती हैं।
विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से किया जाने, लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने समेत सभी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराए जाने की मांग की है। एडवोकेट मारकंडेय मिश्र, मंजूर कुरैशी पूर्व प्रत्याशी चैयरमेन, आमिर खान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,शकील अहमद, शाद अशरफ खान, डॉक्टर खलीलुल्लाह, प्रदीप कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, शुजाउद्दीन व अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular