बलरामपुर(हि.स.)। पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर तीन पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गई। एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए दो अन्य के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी हेमंत कुटियाल के औचक निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कोतवाली नगर बलरामपुर में प्रभारी निरीक्षक की रपट लिखाई गई। आरक्षी उमेश यादव को लाइन हाजिर करते हुए पीपल तिराहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश सिंह को निलम्बित कर दिया ।
पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को बताया कि बीती बुुधवार की देर रात्रि थाना कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण कर घंटा ड्रिल कराया गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के संतोषी माॅं तिराहा, पीपल तिराहा, मेवालाल चौकी, भगवती गंज चौराहा तथा न्यायालय सुरक्षा में लगाई गई ड्यूटी को चेक किया गया। कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की रपट अंकित की गई तथा आरक्षी उमेश यादव को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही के संबंध में लाइन हाजिर किया गया है।
चौकी पीपल तिराहा के निरीक्षण के दौरान अनियमितता एवं घोर लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश सिंह को निलंबित किया गया। कोतवाली उतरौला का निरीक्षण में ड्यूटी रजिस्टर को चेक किया गया। उतरौला कस्बा क्षेत्र में ड्यूटी रजिस्टर के मुताबिक लगी हुई ड्यूटी पॉइंट आसाम चौराहा, फक्कड़ दास चौराहा, कस्बा उतरौला में लगाई गई ड्यूटी को चेक किया गया। कस्बा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे लोगों से पूछताछ की गई। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को लेकर निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बलरामपुर : एसपी के औचक निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
RELATED ARTICLES
