बलरामपुर (हि.स.)। जनपद के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रहे कमलेश सिंह का लखनऊ में रविवार सुबह निधन हो गया। पूर्व विधायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
कमेलश सिंह बीजेपी से 1991 एवं 1998 में विधायक चुने गए थे। इसके पूर्व वे तुलसीपुर के ब्लाक प्रमुख भी रहे। श्री सिंह (78वर्ष) भगवानपुर के रहने वाले थे। उनका आज देर शाम उनके पैतृक गांव भगवानपुर तुलसीपुर में ही अंतिम संस्कार होगा। कमलेश सिंह के निधन पर देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता और विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने दुख जताया है।
