रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर । नगर पालिका परिषद उतरौला के चुनाव में भाजपा ने चुनाव जीतने की सारी ताकत क्षोक दी है वहीं भाजपा ने पच्चीसों वार्ड में से छः वार्डों में किसी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारा। वहीं वार्ड संख्या 7 से भाजपा ने सभासद पद हेतु मुस्लिम महिला प्रत्याशी शबनम को चुनाव मैदान में उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है।
भाजपा ने अध्यक्ष पद हेतु महिला प्रत्याशी श्रीमती सविता गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने सभासद पद हेतु 19 वार्डों में अपना प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। वार्ड संख्या 7 में भाजपा ने मुस्लिम महिला प्रत्याशी शबनम को चुनाव मैदान में उतारा है। शबनम ने अपने वार्ड में भाजपा सभासद को जिताने के लिए घर घर सम्पर्क करके भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर मतदान करने की अपील कर रही है। मुस्लिम बाहुल्य इस वार्ड से भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारने से प्रत्याशी शबनम अधिक से अधिक मतदाताओं का मतदान अपने पक्ष में कराने के लिए जुटी है।
भाजपा ने 1989 के नगर पालिका परिषद उतरौला के चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशी कल्लन खां को भाजपा का टिकट देने पर कल्लन खां ने अपनी जीत दर्ज कराई थी इस बार भी भाजपा उसी रणनीति के तहत महिला प्रत्याशी शबनम को चुनाव मैदान में उतार कर अपनी जीत दर्ज कराने में पूरी ताकत क्षोक दी है। नगर में भाजपा के क्षेत्रीय व चुनाव प्रभारी बराबर नगर का दौरा करके वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दे रहे हैं। भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को चुनाव में लगा दिया गया है। भाजपा के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि सभासद पद के लिए मुस्लिम बाहुल्य वार्ड संख्या 6,16,21, 23,24,25 में कोई प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारा है।
इस तरह सभासद पद के लिए छः वार्डों में भाजपा का कोई प्रत्याशी न होने से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए मुसीबत बनी हुई है। भाजपा ने इस वार्ड में भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए वार्ड में सघन दौरा करके मुस्लिम मतों को अपने पक्ष में कराने के लिए जुटी है। भाजपा ने मुस्लिम मतों के लिए अपने सभी अनुशासिक संगठन के पदाधिकारियों को लगा दिया है। देखना है कि नगर पालिका परिषद उतरौला के चुनाव में छः वार्डों से सभासद के प्रत्याशी न होने पर इस क्षेत्र के मतदाता किस पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हैं।
