Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :इमाम बारगाह मुहम्मद ज़ाहिद में हुआ मजलिस का आयोजन

बलरामपुर :इमाम बारगाह मुहम्मद ज़ाहिद में हुआ मजलिस का आयोजन

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
बीती शब रेहरा माफ़ी के इमामबारगाह मरहूम मुहम्मद ज़ाहिद में एक मजलिस ए अज़ा का आयोजन किया गया।
मजलिस को मौलाना मुहम्मद रज़ा आब्दी साहब ने संबोधित करते हुऐ कहा कि अगर आज सारी दुनिया हज़रत इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों की शहादत के मक़सद को समझ लेती,तो उसका एक अलग नतीजा देखने को मिलता!
हमें अजा़दारी करने के साथ साथ उसके मक़सद को भी उतना ही समझना होगा तभी हम सच्चे हुसैनी कहलाएंगे
अंत में उन्होंने इमाम हुसैन और उनके परिवार पर हुई यातनाओं का वर्णन किया तो लोगों की आंखें भर आईं
इस अवसर पे डॉक्टर अली अज़हर इरफ़ान हैदर तौसीफ़ हसन अब्बास जाफ़र तौक़ीर हसन मोजिज़ अब्बास अली शहंशाह मुहम्मद आलिम रज़ा अब्बास मुहम्मद सालिम मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular