Sunday, March 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर: आमने सामने मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर से दो की मौत, एक...

बलरामपुर: आमने सामने मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर से दो की मौत, एक घायल

बलरामपुर (हि.स.)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गिरधरडीह में आमने सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई है । एक की हालत गंभीर बनी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई में जुटी है।

बुधवार की देर रात्रि गिरधरडीह में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। घटना में एक बाइक चालक पाटेश्वरी वर्मा पुत्र बसंतलाल (22) निवासी लैबुड़वा थाना तुलसीपुर तथा दूसरे बाइक पर पिन्टू कनौजिया पुत्र मेवालाल (16) निवासी कन्हईडीह की मौत हो गई। मृतक पिन्टू के साथ बाइक पर पीछे बैठा जगदीश कनौजिया गंभीर रुप से घायल है। जिसका इलाज तुलसीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular