Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलरामपुर: आमने-सामने बाइक टक्कर में एक किशोरी सहित तीन की मौत

बलरामपुर: आमने-सामने बाइक टक्कर में एक किशोरी सहित तीन की मौत

बलरामपुर(हि.स.)। जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर हरैया मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की देर शाम परसपुर ग्राम के निकट तेज रफ्तार बाइक भिड़ंत में एक किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। 
 हरैया थाना क्षेत्र के परसपुर ग्राम के निकट आमने सामने मोटरसाइकिल की तेज टक्कर हो गई। जिसमें महमूद नगर निवासी इलियास (26) पुत्र शेर बहादुर, रुबिया (11) पुत्री साकिर निवासी महमूद नगर मनीष बर्मा (24) निवासी देवनगर की मौत हो गई है। मनजीत वर्मा 12 निवासी देवनगर गंभीर रूप से घायल है।
मृतक इलियास व रुबिया एक बाइक पर सवार थे, वही दूसरी बाइक पर मनीष व मनजीत सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस सभी को स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लेकर पहुंची जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर जुटी पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular