रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
निकाय चुनाव को लेकर जारी चुनाव आचार संहिता लागू होने पर प्रशासन की भृकुटी टेढ़ी हो गई है।रविवार की शाम से ही सम्भावित प्रत्याशियों के द्वारा लगाए गए चुनावी बैनर, पोस्टर व होल्डिंग को हटाना शुरू कर दिया। रविवार देर शाम नगर पालिका परिषद उतरौला के सफाई कर्मचारियों ने नगर के पोलो पर लगे बैनर पोस्टर को हटाकर नगर पालिका परिषद उतरौला ने अपने गोदाम में रखवा दिया। एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा ने बताया कि निकाय चुनाव में चुनावी आचार संहिता का पालन कराया जायेगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी।

