Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : आग से 33 घर जलकर खांक, 20 लाख की सम्पत्ति...

बलरामपुर : आग से 33 घर जलकर खांक, 20 लाख की सम्पत्ति राख

बलरामपुर (हि.स.)। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को अज्ञात कारणों से 33 घरों में आग लग गई। जिसमें लोगों के घरों में रखे संपूर्ण गृहस्थी सहित तकरीबन 20 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। तहसील प्रशासन ने शीघ्र ही हुए क्षति का आकलन कर पीड़ितों को सहायता राशि देने की बात कही है।

अग्निकांड में लोगों के घरों में रखे अनाज, कपड़े, रुपये, बर्तन, साइकिल, कृषि यंत्र सब जलकर तकरीबन 20 लाख की संपत्ति राख हो गई है। अग्निशमन कर्मियों तथा स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरनपुर गांव में सोमवार सुबह 11 बजे अज्ञात कारणों से रज्जब अली के फूस के घर में आग लग गई। देखते ही देखते रज्जब के पड़ोसी प्रभु के घर भी जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि घर में रखा सम्पूर्ण गृहस्थी जल गई है।
वहीं, दूसरी घटना थाना कोतवाली जरवा के ग्राम पंचायत जीवडिहवा में दोपहर बाद ​घटित हुई। तकरीबन 03 बजे बृजमोहन के घर व किराना दुकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग इतना भीषण था कि देखते ही देखते आग ने आधा गांव को अपने आगोश में ले लिया। हादसे में नूरमोहम्मद मुर्तजा, जान मोहम्मद, रहमतुल्लाह, वारिस गुड्डू, मजीद, क़ादिर, असगर, लल्लन, घनश्याम, नसीरुद्दीन, कलीम, मेहरून्निसा, रामचरन, तीरथ राम, नान बाबू, करीम, मैनुद्दीन, निसार, शब्बीर, हकीम, जहीर, रामदुलारी, हनुमान सहित 31 लोगों के घर व पशुशाला जलकर राख हो गये।
तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि हल्का लेखपाल को क्षति का आकलन के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही पीड़ितों को अहेतुक सहायता राशि दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular