Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : आग लगने से पशुशाला सहित 21 घर जलकर राख,...

बलरामपुर : आग लगने से पशुशाला सहित 21 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

बलरामपुर (हि.स.)। कोतवाली जरवा क्षेत्र के पहाड़ापुर ग्राम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से चार घर, 21 मड़हे व पशुशाला जलकर राख हो गई है। गांव का सरकारी स्कूल भी आग की चपेट में आ गया है। इसमें तकरीबन 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है।दमकल कर्मियों की पहुंचने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
रविवार को दोपहर बाद ग्राम रनिया पुर के मजरे पुरवा पहाड़पुर में राम समुझ के घर आग लग गई, जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक तेज हवा के चलते लखीराम, बलदेव, हरिराम का घर सहित सम्पूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गये। चिनकू, जितेंद्र कुमार, दुर्वेश, शेर बहादुर पति राम, जगदंबा, हरिराम, बालक राम प्रभात कुमार, रामराज, अवध राम, जगनारायण, राम सुमिरन, वासुदेव, बच्चू लाल सहित 21 लोगों के मड़हे तथा पशुशाला जल गए। यहां रखे इनके कृषि यंत्र, साइकिल, यूरिया भी जलकर नष्ट हो गये। लखीराम के घर में रखा 70 बोरा सीमेंट, 10 कुंतल अनाज, 8 बोरी यूरिया नष्ट हो गई। आग से प्राथमिक विद्यालय भी चपेट में आ गया। विद्यालय की खिड़की दरवाजे भी जल गए हैं। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा की यदि समय से दमकलकर्मी पहुंच जाते तो इतनी हानि ना होती।
तहसीलदार केके त्रिपाठी ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। हल्का लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। शीघ्र पीड़ितों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular