Thursday, April 2, 2026
Homeस्वास्थ्यबलरामपुर अस्पताल के 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

बलरामपुर अस्पताल के 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय का स्टाफ भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रदेश के अस्पतालों में तैनात स्टाफ की कोरोना की जांच की जा रही है। बलरामपुर चिकित्सालय में तैनात 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बलरामपुर चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि हमारे यहां मंगलवार से जांच शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि 50 सैम्पल लिए गए थे जिसमें 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में दो चिकित्सक समेत 35 स्टाफ कोरोना संक्रमित मिले हैं।

बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular