रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
स्वास्थ विभाग के आलाधिकारियों के रहमो करम से कुछ अस्पतालों में दाई के द्वारा बच्चा पैदा कराया जा रहा है।और जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।
बदलपुर निवासी रक्षाराम की पत्नी सीमा यादव को प्रसव पीड़ा होने पर उतरौला मनकापुर मार्ग धुसवा स्टैंड के पास सिटी केयर हास्पिटल में भर्ती कराया गया।रक्षाराम ने बताया कि मैं स्तब्ध रह गया कि वहां पर कोई देखभाल के लिए महिला नर्स व चिकित्सक नही थी, उनकी जगह पर एक दाई ने प्रसव कराया।जिससे तीमारदार काफी डरे हुए थे हालाकि पत्नी को नार्मल डिलीवरी में बच्चा पैदा हुआ।अब एक प्रश्न यह है कि उतरौला कस्बे के नाक के नीचे ही यह कारोबार फल फूल रहा है और जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।यह तो एक बानगी है क्षेत्र में ऐसे दर्जनों अस्पताल आप को मिल जाएगें जहां बगैर स्त्री रोग विशेषज्ञ के जच्चा बच्चा केंद्र धड़ल्ले से चल रहे हैं।
इस संबंध में स्वास्थ अधीक्षक डा०चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि ऐसे अस्पतालों की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
