Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : अपराधियों पर धर्म खोज रहे ओवैसी राष्ट्र को कर रहे...

बलरामपुर : अपराधियों पर धर्म खोज रहे ओवैसी राष्ट्र को कर रहे कमजोर : भाजपा

दीपक वरून 
बलरामपुर/लखनऊ (हि.स.)। ऑल इंडिया मजलिस‑ए‑इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बलरामपुर में बेहद आपत्तिजन बयान दिया है। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में ओवैसी अपराधियों का धर्म ढूंढते हुए अपना बयान व्यक्त कर रहे हैं। इस बयान को लेकर भाजपा ने ओवैसी को ठीक से घेरा है।  
भागीदारी संयुक्त मोर्चा की ओर से रविवार को उतरौला में बरगदही चौराहे पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। वर्ष 2017 से वर्ष 2020 के दरमियान में 60775 एनकाउंटर हुए हैं, जिसमें से मरने वालों की तदाद 37 फीसदी मुसलमानों की है। जबकि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को आबादी तकरीबन 18 से 19 फीसद के द​रमियान में हैं। ओवैसी ने पूछा कि आखिर ये जुल्म क्यों हो रहा है?
सांप्रदायिकता की राजनीति कर रहे ओवैसी 
योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जो लोग सांप्रदायिकता की राजनीति करते रहे हैं, वहीं ऐसे बयान देते हैं। ऐसे बयान देने वाले लोग अपराधियों का समर्थन करते हैं। इसी तरह प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि ओवैसी हमेशा ही नफरत की राजनीति करते आए हैं। मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि ओवैसी के पूर्वज देश का विभाजन करने वाले लोग रहे हैं।  
अपराधी किसी भी धर्म का नहीं 
असदुद्दीन ओवैसी के इस अपत्तिजनक बयान पर भाजपा ने उन्हें घेरना शुरु कर दिया है। सोमवार को बलरामपुर के भाजपा प्रवक्ता डीपी सिंह ने बताया कि अपराधी किसी भी धर्म का हो अपराधी अपराधी ही होता है। अपराधियों में धर्म ढूंढना अपराध को बढ़ावा देने के साथ ही राष्ट्र को कमजोर करना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भयमुक्त समाज की बात करती है। सबका साथ सबके विकास की बात करती है। सरकार बिना किसी भेदभाव सभी को योजनाओं के लाभ दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular