रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर । हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिलआफ उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर अधिवक्ता संघ उतरौला ने तहसील सभागार में बैठक कर घटना की निंदा की और तहसील परिसर से जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा एक चार सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा गया।
बुधवार को अधिवक्ता संघ उतरौला की एक आपात बैठक अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में तहसील सभागार में आहूत की गई जिसमें पुलिस द्वारा न्याय प्रिय अधिवक्ताओं के ऊपर की गयी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की घोर निंदा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष मारकंडे मिश्र ने कहा कि प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है और समाज की आवाज को उठाने वाले वर्ग अधिवक्ता को भी दबाने का प्रयास किया जा रहा है युवा अधिवक्ता लालजी मिश्र ने कहा कि पुलिस का रवैया तानाशाही पूर्ण है और अधिवक्ताओ पर की गई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए घायलों को उचित मुआवजा व दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाने की मांग की गई। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित 4 सूत्रीए ज्ञापन उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में हापुड़ में हुए अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज में दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए ,घायलों का इलाज व उचित मुआवजा दिया जाए तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।
इस अवसर पर इज़हारुल हसन, मोहम्मद असगर ,नाजिर मलिक, रामसुंदर यादव ,रमाशंकर मौर्य,स्वतंत्र प्रकाश मौर्य ,अब्दुल मोईद सिद्दीकी, आदित्य श्रीवास्तव ,रवि गुप्ता ,आशीष कशौधन,नीरज गुप्ता,धर्मराज यादव, आलोक गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रवीण कुमार, बृजेश वर्मा, जयकरण भारती ,सी बी माथुर, शादाब अहमद सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
बलरामपुर :अधिवक्ताओं पर हुई लाठीचार्ज के विरोध मेंअधिवक्ता संघ ने 4 सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा
RELATED ARTICLES
