रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की हुई मौत ।
थाना गैंड़ास बुजुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसहना निवासी रामतेज पुत्र बेचू 38वर्ष विकास खण्ड उतरौला ब्लॉक पर सफाई कर्मी के पद पर ग्राम पंचायत बड़हरा भिठोरा में तैनात थे। ग्राम पंचायत जाफराबाद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान की ड्यूटी करके शाम लगभग 6:00 बजे अपनी मोटर साइकिल से अपने घर जा रहा था कि बस्ती मार्ग पर अली गजवा के किसी चार पहिया अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।जिससे रामतेज के सर में गंभीर चोंटे आईं।स्थानीय लोगों के प्रयास से घायल अवस्था में 108एंबुलेस की मदद से सीएचसी उतरौला लाया गया जहां डाक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रामतेज के चार लड़की व दो लड़के मौजूद हैं।घटना की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बलरामपुर :अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत
RELATED ARTICLES
