रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
थाना गेंडास बुजुर्ग क्षेत्र के पिपरा राम मे कबाड़ी व्यवसाई मोहम्मद इसराइल के दूकान में किसी अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे प्लास्टिक का कबाड़ लगभग लाखों रुपए का जलकर राख हो गया। अगल बगल वालो ने बुझाने की कोशिश की किंतु तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इसराइल ने बताया कि महाजन का बकाया भी देना था यही मॉल बेचकर पैसा देना था लेकिन अब न बकाया दे सकता हूं न ही घर में पैसे है। परिवार पालना भी मुश्किल हुआ। शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
बलरामपुर :अज्ञात कारणों से लगी आग
RELATED ARTICLES
