Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर।डीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी का लिया जायज़ा

बलरामपुर।डीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी का लिया जायज़ा

रोहित गुप्ता

बलरामपुर।04 मई को होने वाले नगर निकाय मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सकुशल रूप से संपन्न कराए जाने हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया गया।
मतदान सामग्री को चेकलिस्ट से मिलान कर लिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने पोलिंग पार्टियां की रवानगी के लिए बसों की व्यवस्था का जायजा लिया। ऐसे पोलिंग बूथ जहा पर वाहन की पहुंच नही सकते वहा पर सेक्टर मजिस्ट्रेट स्वयं पोलिंग पार्टियों के साथ मतदान समाप्त होने के बाद बैलट बॉक्स ले आयेंगे।
जनपद में नगर पालिका बलरामपुर, नगरपालिका उतरौला,नगर पंचायत तुलसीपुर गैसड़ी पचपेड़वा में 222 मतदान बूथों पर प्रातः 7:00 से 6:00 बजे तक मतदान संपन्न होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular