Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर:श्रीराम विवाह पर शक्तिपीठ देवीपाटन में उमड़ा आस्था का सैलाब

बलरामपुर:श्रीराम विवाह पर शक्तिपीठ देवीपाटन में उमड़ा आस्था का सैलाब

बलरामपुर(हि.स.)। श्रीराम विवाह के मौके पर शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में लगने वाले एक दिवसीय पारम्परिक मेले में पूरे दिन भक्तों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने मां पाटेश्वरी का दर्शन पूजन कर पारिवारिक मनौतियों के मुताबिक मांगलिक संस्कार करवाये। देवीपाटन में भारी भीड़ के चलते देवीपाटन-हरैय्या सड़क मार्ग पर जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शक्तिपीठ पर पेयजल साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक व्यवस्था की गयी।

सोमवार को श्रीराम विवाह पर मुंडन व अन्य मांगलिक संस्कार को संपन्न कराने के लिए शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में सोमवार को सुबह से ही भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने मांगलिक संस्कार कराते हुए मां पाटेश्वरी जी का दर्शन पूजन किया। श्रीराम विवाह के मौके पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने भी देवीपाटन पहुंच मां पाटेश्वरी का पूजन किया। देवीपाटन में भारी भीड़ के चलते हरैया-तुलसीपुर मार्ग पर जाम लगा रहा । जिसके चलते घंटों जाम में लोग फंसे रहे। मंदिर परिसर में जहां भारी पुलिस कर्मी लगे रहे। वही मुख्य सड़क मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मी नदारद रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शक्तिपीठ पर साफ-सफाई सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular