रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर ।
गुरुवार को विकास खंड गैंडास बुजुर्ग के ग्राम बढ़या भैसाही में एसडीएम अवधेश कुमार, बीडीओ डॉ जितेंद्र नाथ दूबे द्वारा टीकाकरण से मना करने वाले आठ परिवारों को टीकाकरण के फायदे गिनाकर उनमें फैली हुई भ्रांतियों को दूर कर टीकाकरण करवाने के लिए राजी किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आठ में कर परिवारों के बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ शोयब अहमद ने गर्भवती माताओं को प्रसव पूर्व होने वाली 4 एएनसी जांच के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। एसडीएम अवधेश कुमार ने कहा कि 5 साल 7 बार 0-5 वर्ष के बच्चों को सभी टीकाकरण करा कर बच्चों को टी0बी0, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया, पीलिया, दस्त, हिब्स, खसरा, दिमागी बुखार, पोलियो, इन्फ्लूएंजा जैसे 12 जानलेवा बिमारियों से बच्चों को बचाकर जीवन भर के लिए उनके चेहरे पर मुस्कान दें सकते हैं। मना करने वाले परिवारों के टीकाकरण में मेडिकल ऑफिसर पशुपालन विभाग, ग्राम प्रधान सबरोज, बीएमसी यूनिसेफ राम शंकर यादव का सराहनीय सहयोग रहा।
डॉ साजिद, डॉ नवीन, एएनएम मेनिका, मीना त्रिपाठी, नुरुलनिशा, आशा, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे।
बलरामपुर:भ्रांतियों को दूर कर , टीकाकरण करवाने के लिए राजी किया
RELATED ARTICLES
