Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर:देवीपाटन राजकीय मेला में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर,15सौ से अधिक...

बलरामपुर:देवीपाटन राजकीय मेला में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर,15सौ से अधिक पुलिस कर्मी तैनात

बलरामपुर हि.स.। नौ अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र पर लगने वाले एक माह के राजकीय मेला देवीपाटन में सुरक्षा के लेकर कड़े इंतजाम किये गये हैं। मेला क्षेत्र को दो जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। मंदिर और मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा की नजर रहेगी। इसके साथ ही तकरीबन 15सौ पुलिस के जवान लगाए गये हैं।

मेला प्रभारी राकेश पाल ने बताया कि मेला में श्रद्धालुओं के सुविधाओं उन्हें किसी प्रकार कोई समस्या न हो, इसे लेकर पुलिस की तरफ से व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर व मेला क्षेत्र को दो जोन व 12सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस की तरफ से 20सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं। इसके अलावा मंदिर के स्थायी रूप से 40 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनके माध्यम से पूरे मंदिर व मेला परिसर पर नजर बनी रहेगी। इसके साथ ही तकरीबन 15सौ पुलिस के जवान लगते गये है, जो परिसर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।

उन्होंने बताया कि एक अपर पुलिस अधीक्षक , पुलिस क्षेत्राधिकारी एक, निरीक्षक 24, उपनिरीक्षक 160, महिला उपनिरीक्षक 20,आरक्षी 800, महिला हैंड कांस्टेबल 200, एलआईयू निरीक्षक 11, एलआईयू कांस्टेबल 31, निरीक्षक यातायात एक, उपनिरीक्षक यातायात पांच, यातायात हेड कांस्टेबल 39, फायर कर्मी 35, चौकीदार 20, सीसीटीवी 35, एपी गार्द एक, टीजी एक,एक कम्पनी पीएसी तथा मंदिर में पूर्व में ही तैनात होमगार्ड,पीआरडी के जवान लगे रहेंगे।

प्रभाकर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular