Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर:चिकित्सालय के निरीक्षण में बंद मिली एक्स-रे मशीन, कार्यदायी संस्था पर एफआईआर...

बलरामपुर:चिकित्सालय के निरीक्षण में बंद मिली एक्स-रे मशीन, कार्यदायी संस्था पर एफआईआर का निर्देश

बलरामपुर (हि.स.)। संयुक्त चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर डीएम ने कर्मियों को फटकार लगाई है। दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण एक एक्स-रे मशीन संचालित ना मिलने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है।

जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने संयुक्त चिकित्सालय का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी ट्रीटमेंट कक्ष, इमरजेंसी नर्सिंग स्टेशन, वार्ड कक्ष देखते हुए भर्ती मरीज से हालचाल लिया। मरीज के एक्स-रे एवं सीटी स्कैन की जानकारी ली गई। भर्ती मरीज को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन दी जा रही थी। सीटी स्कैन कक्ष के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर देख कितने मरीजों का दिन में सीटी स्कैन किया गया इसकी जानकारी ली। उन्होंने सीटी स्कैन का कंट्रास्ट बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया, जिससे वह और सुदृश्य रहे।

एक्स-रे कक्ष के निरीक्षण के दौरान दो एक्सरे मशीन में से केवल एक संचालित पाई गई। एक एक्सरे मशीन कार्यदायी संस्था द्वारा किए गए इंस्टॉलमेंट कार्य के कारण दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण नहीं किया जाता रहा है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था के विरुद्ध एफआईआर कराए जाने का निर्देश सीएमएस को दिया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार मौजूद रहें।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular