Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजनबर्लिनले कॉम्पिटिशन में विदेशी सीरीज को कड़ी टक्कर देगी 'दहाड़'

बर्लिनले कॉम्पिटिशन में विदेशी सीरीज को कड़ी टक्कर देगी ‘दहाड़’

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित वेब सीरीज ‘दहाड़’ बर्लिनले सीरीज कॉम्पिटिशन में प्रीमियर होने वाली पहली इंडियन सीरीज है, जो बाकी सीरीज को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी।

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की ‘दहाड़’ राजस्थान के एक छोटे से शहर में सेट है। यह 8 पार्ट का स्लो बर्न क्राइम ड्रामा है जो लोकल पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके सहयोगियों के इर्द-गिर्द घूमता है। जब कई महिलाएं रहस्यमय तरीके से पब्लिक बाथरुम में मृत पाई जाती है, तो सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। शुरुआती जांच में पहले तो यो मौतें साफ रूप से आत्महत्या लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे ये मामले बढ़ते हैं, तो सब-इंस्पेक्टर अंजलि का माथा ठनकता है कि एक सीरियल किलर खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद एक अनुभवी अपराधी और एक दलित पुलिस वाले के बीच बिल्ली और चूहे का एक दिलचस्प खेल शुरु होता है।

दहाड़ से पहले, रीमा कागती ने तलाश, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, गली बॉय जैसी कई फिल्मों के साथ क्रिटिकली अकलेम्ड और पसंदीदा स्टोरीज दी हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने ‘मेड इन हेवन’ जैसी बेहतरीन वेबसीरीज भी दी है।

दहाड़ की बात करें तो रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी, जोया अख्तर, रीमा कागती और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह वेब सीरीज 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular