Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबर्फीली हवाओं से चित्रकूट मंडल ठिठुरा, बांदा सबसे ठंडा रहा

बर्फीली हवाओं से चित्रकूट मंडल ठिठुरा, बांदा सबसे ठंडा रहा

बांदा (हि.स.)। बर्फीली हवाओं के चलते मंगलवार को हाड़ कंपाने वाली ठंड रही। बांदा में सर्दी के मौसम में के मौसम का आज सबसे ठंडा दिन रहा यहां न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कमोबेश यही स्थिति चित्रकूट मंडल के सभी जनपदों में रही। ठंड से बचने के लिए लोग आग के पास बैठे रहे या फिर रजाई में दुबके रहे। ठंड के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत की उम्मीद है।

मकर संक्रांति के पहले पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद बांदा शहर सहित चित्रकूट मंडल में उत्तरी हवा का चलना शुरू हो गया था। कोहरे ने भी शहर को घेर लिया। इस कारण तीन दिन से शहर में धूप नहीं निकल रही। जिससे ठंड बढ़ गई थी। इस कारण शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड ने लोगों को हिला कर रख दिया है। घर सहित बाहर का वातावरण ठंडा हो गया है। तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे रहने से ठंड की चुभन अधिक रही। दिन में हवा शूल सी चुभती हुई महसूस हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। सोने व जागने का समय भी बदल गया है।

मंगलवार को लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पडा। इस बीच कड़ाके की सर्दी के कारण लोग जगह जगह अलाव जलाकर ताप रहे हैं। जिनके पास लकड़ी नहीं है तो वह टाॅयर कचरा आदि जलाकर अपने आप को गर्म करने की कोशिश कर रहे हैं। चाय की दुकानों में काफी भीड़ है लोग सर्दी में चाय का लुफ्त उठा रहे हैं। दोपहर तक लोग आसमान को निहार रहे थे कि शायद अब सूर्य देव के दर्शन होंगे। लेकिन कोहरे के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हुए और बर्फीली हवाओं से लोग कांपते हुए नजर आए।

इस बारे में कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ दिनेश साह बताया कि मंगलवार को बांदा सबसे ठंडा रहा। सुबह 06 बजे न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और दोपहर तक तापमान 09 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और इसके बाद फिर घटना शुरू हो जाएगा।डॉ साह के मुताबिक अभी इस तरह की सर्दी लोगों को 3 दिन तक झेलनी पड़ेगी।

अनिल

RELATED ARTICLES

Most Popular