Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनबर्थडे स्पेशल मई: नुसरत भरुचा ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े...

बर्थडे स्पेशल मई: नुसरत भरुचा ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक तय किया कामयाब सफर

जानी -मानी अभिनेत्री नुसरत भरुचा आज बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो पर्दे पर हर तरह के किरदार को बखूबी निभा सकती हैं और एक छोटे से रोल में भी वह हर किसी का ध्यान अपनी और खींच सकती हैं। 17 मई 1985 को मुम्बई में जन्मीं नुसरत भरुचा के पिता का नाम तनवीर भरुचा और माँ का तस्नीम भरुचा है। नुसरत ने अपने स्कूली पढाई लीलावती पोदार हाईस्कूल, मुंबई से पूरी की। नुसरत ने जय हिन्द कॉलेज, मुंबई से अपना ग्रेजुएशन किया। इसके बाद नुसरत ने धारावाहिक ‘किट्टी पार्टी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा । इसके बाद नुसरत ने 2006 में फिल्म “जय संतोषी माँ” से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन लम्बे समय तक संघर्ष करने के बाद उन्हें पॉपुलैरिटी मिली साल 2018 में आई फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ से । इस फिल्म में उनके अभिनय को हर किसी ने काफी पसंद किया। वहीं नुसरत ने भी इस फिल्म की सफलता के बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।नुसरत भरुचा की कुछ प्रमुख फिल्मों में लव सेक्स और धोखा, प्यार का पंचनामा, आकाशवाणी, ड्रीम गर्ल, मरजावां, छलांग, छोरी, हुड़दंग आदि शामिल हैं। नुसरत सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और अपने बोल्ड एवं बेबाक अंदाजों के लिए भी जानी जाती हैं। नुसरत जल्द ही कई फिल्मों में अभिनय करती नजर आएंगी जिसमें रामसेतु, जनहित में जारी और सेल्फी शामिल हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular