Monday, April 6, 2026
Homeमनोरंजनबर्थडे स्पेशल जनवरी: श्रुति हासन ने महज छह साल की उम्र...

बर्थडे स्पेशल जनवरी: श्रुति हासन ने महज छह साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन अभिनय जगत का एक जाना-माना नाम हैं। 28 जनवरी, 1986 को जन्मी श्रुति हासन फिल्म अभिनेता व राजनेता कमल हासन और अभिनेत्री सारिका ठाकुर की बेटी हैं।जब कमल हासन और सारिका ठाकुर की शादी हुई थी उस समय श्रुति दो साल की थी। कमल ने अपनी पहली पत्नी वानी गनपथी को तलाक देकर सारिका से शादी की थी।

श्रुति हासन ने अपने करियर की शुरुआत महज छह साल की उम्र में बतौर प्लेबैक सिंगर की थी। उन्होंने पहला गाना अपने पापा कमल हासन की तमिल फिल्म थेवार मगन के लिए गाया था। साल 2000 में श्रुति ने कमल हासन की फिल्म ‘हे राम’ में छोटी सी भूमिका के साथ फिल्म जगत में कदम रखा। इसके बाद साल 2009 में वह बतौर अभिनेत्री सोहम शाह के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘लक’ में नजर आईं । इस फिल्म में श्रुति के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद श्रुति हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु की कई फिल्मों में अभिनय करती नजर आईं। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में दिल तो बच्चा है जी, ओह माय फ्रेंड, रमिया वस्तावैया, गब्बर इज बैक, वेलकम बैक, पुलिस, रॉकी हैंडसम, देवी ,वकील साब आदि शामिल हैं। श्रुति फिल्मों के साथ -साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। वह जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘सालार’ में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ लीड रोल में नजर आयेंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular