Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरेली में लव जिहाद का दूसरा मामला, पीड़ित ने थाने में दर्ज...

बरेली में लव जिहाद का दूसरा मामला, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा

बरेली (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में लव जिहाद का दूसरा मामला प्रकाश में आया है। युवती का आरोप है कि दूसरे धर्म के युवक ने बहला फुसलाकर उससे शादी कर ली। जब वह गर्भवती हो गयी तो उसके पति और ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपित उसकी मां और भाई समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि प्राइवेट नौकरी करके वह अपनी जीविका चला रही थी। वर्ष 2019 नवम्बर माह में उसका सम्पर्क परतापुर निवासी ताहिर से हो गया। कुछ दिन बाद उसने उससे विश्वास में लेकर कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। दोनों राजी हो गये और मन्दिर में जाकर शादी कर ली। कुछ माह बाद गर्भवती होने पर कहा कि अब हमें अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन जरुर करा लेना चाहिए। इससे हमारा और हमारे बच्चे का भविष्य सुरक्षित रह सकें। इस पर ताहिर लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। 20 नवम्बर 2020 को जब महिला ने पति और उसके परिवार से कहा कि वो शादी का रजिस्ट्रेशन कराना चाहती है तो इस बात पर उन लोगों ने उसे बहुत मारापीटा। पिटाई से उसके दो माह का पेट में पल रहा बच्चे का गर्भपात हो गया। युवक ने उससे कहा कि अब उसके पास कोई ठोस सबूत भी नहीं है। ससुरालियों ने उसे जानमाल की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने में पति और आरोपितों ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। 
थाना प्रभारी इज्जतनगर ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज आरोपित ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आयेगा उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। पीड़ित को जरुर न्याय दिलाया जायेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular